Mahesh Seva Logo

श्री महेश सेवा समिति

पंजीकरण क्रमांक: ई-६७८

श्री माहेश्वरी भवन, खामगांव, जिला बुलढाणा, महाराष्ट्र - ४४४३०३
जयश्रीकृष्ण । जय महेश । नववर्ष सन् 2026 के लिये हार्दिक शुभकामनाएं 🌺

जन्मदिन की शुभकामनाएँ

30 August 2026

महेश वंदना

हे महेश भगवान,

इस अज्ञानरूपी अंधकार को दूर करो,

इस अहम को दूर करो,

साथ ही स्वाभिमान से जीने की शक्ति दो।

मुझे इतनी शक्ति दो की

न केवल अपने दुखों को दूर कर सकूँ,

बल्कि अपने से दुखी व्यक्तियों की मदद कर सकूँ।

हे महेश भगवान,

मुझे संतोष और धैर्य प्रदान करो,

ताकि इन पतवारों से संसार रूपी सागर में,

अपनी जीवन-नैय्या खै सकूँl

जय महेश.

WhatsApp Image 2026-08-05 at 22.59.09.webp

श्री महेश सेवा समिति खामगांव के उद्देश्य !

शैक्षणिक सेवा -

  • समाज के जरूरतमंद विद्यार्थियों को मदद करना, उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु विभिन्न विकल्पों की जानकारी देना एवं मार्गदर्शन करना तथा सेमिनारों का आयोजन करना।
  • ⁠पढ़ाई हेतु बाहरगांव रहने वाले विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल एवं अन्य निवास सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराना एवं प्रवेश हेतु प्रयास करना।
  • ⁠दानदाताओं को सामर्थ्यानुसार विद्यार्थी दत्तक योजना में शामिल होने हेतु प्रेरित करना एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को “दत्तक योजना” उपलब्ध कराना।

स्वास्थ्य सेवा -

  • ⁠समाज के जरूरतमंद गंभीर बीमार व्यक्तियों (उदा. हार्ट, किडनी, कैंसर संबंधित) को विभिन्न हॉस्पिटलों में उपलब्ध चिकित्सा सुविधा, शुल्क आदि के संदर्भ में जानकारी देना एवं चिकित्सा सुविधा व दवाइयाँ रियायती दरों में उपलब्ध कराने हेतु प्रयास करना।
  • ⁠मरीज के साथ रहने वाले रिश्तेदारों हेतु आवास सुविधा एवं उपलब्धता संबंधी जानकारी देना एवं रियायती दर में प्रवेश हेतु प्रयास करना।
  • ⁠स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता हेतु सेमिनार एव डायग्नोस्टिक कैम्प का आयोजन करना।
  • समाजबांधवों के लिए आवश्यकता पड़ने पर मेडिकल साहित्य जैसे व्हील चेयर, ऐडजस्टेबल पलंग, वॉकर, स्टिक्स, कमोड चेयर एवं एयर बेड भवन में उपलब्ध कराए गए हैं।

रोजगार एवं व्यवसाय मार्गदर्शन -

  • ⁠रोजगार एवं व्यवसाय के विभिन्न अवसरों हेतु जानकारी उपलब्ध कराना एवं इस संबंध में मार्गदर्शन करना।
  • ⁠सेमिनार, वर्कशॉप, प्रकाशन, वेबसाइट इत्यादि माध्यमों द्वारा रोजगार उपलब्ध कराना।
  • ⁠⁠श्री किसानगोपाल राठी शिक्षा मंडल, खामगांव के साथ मिलकर माहेश्वरी समाज बंधु के लिए व्यवसाय /उद्योग हेतु त्रुण उपलब्ध कराना।

वैवाहिक संबंध हेतु जानकारी -

  • ⁠विवाहयोग्य युवक एवं युवतियों की जानकारी सतत उपलब्ध कराना।
  • ⁠वैवाहिक संबंधों के प्रोत्साहन हेतु परिचय सम्मेलन, परिचय पुस्तिका प्रकाशन, परणिनय ऐप इत्यादि अन्य सेवाएँ प्रदान करना।

अन्य समाज कार्य -

  • समाज की जनगणना कर सभी जानकारी समिति के वेबसाइट maheshseva.com पर उपलब्ध करना।
  • ⁠जरूरतमंद विधवा महिलाओं को प्रति माह सहायता प्रदान करना।
  • ⁠समाज के बुजुर्गों के लिए शिविर “शेष जिंदगी – विशेष जिंदगी” का आयोजन।
  • ⁠महेश सेवा समिति को समयानुकूल जो उद्देश्य समाज हेतु उपयुक्त लगे, वे सेवाएँ करना।
  • ⁠खामगांव समाज के विभिन्न इकाई द्वारा जो उपयुक्त कार्य हो रहे हैं, उनके साथ समन्वय एवं सहयोग करना ।