श्री महेश सेवा समिति की ओर से जय श्रीकृष्ण! 🙏

महेश वंदना

हे भगवान,

इस अज्ञान रुपी अंधकार को दूर करो, इस अहम को दूर करो, साथ  ही स्वाभिमान से जीने की शक्ति दो.

मुझे इतनी शक्ति दो की ना केवल अपने दुखों को दूर कर सकूँ, बल्कि अपने से दुखी व्यक्तियों की मदद कर सकूँ.

 

मुझे संतोष और धैर्य प्रदान करो, ताकि इन .पतवारों से अपनी जीवन नैय्या खे सकूँ

जय महेश.

अपने घर से चलाये जाने उद्योग के मार्केटिंग हेतु सुनहरा अवसर




महेश सेवा समिति, खामगांव
सभी से सादर जयश्री कृष्ण, जय महेश ।

घर से व्यवसाय, उद्योग या सेवा करने वाले खामगांव माहेश्वरी जनों को अपने प्रोडक्ट के डिसप्ले व प्रचार हेतु, महेश सेवा समिती, खामगांव ने , रविवार 9 अक्टूबर को शरद पौर्णिमा के शुभ अवसर पर माहेश्वरी भवन में शाम 5 बजे से प्रदर्शनी का आयोजन रखा है। आयोजन में भाग लेने अपने स्टाल की बुकिंग हेतु, श्री प्रमोद मोहता(मोबाइल नं 9423746966) से तुरंत संपर्क करे।
कोविड के कठिन समय में हमने गृह उद्योजकों के नाम प्रकाशित कर सबको पुस्तिका के रूप में बांटे थे जिससे सभी उद्योजकों को अच्छा फायदा हुआ और उनके प्रोडक्ट्स व सेवा के अच्छे आर्डर प्राप्त हुये। इसी कड़ी में उन उद्योजकों के साथ नये लोगों को महेश सेवा समिति एक मंच पर अपने उद्योग की जानकारी व पहचान देने का प्रयास कर रही है। इस बाबत संक्षिप्त जानकारी निम्न मुजब है

  1. इसमें स्टाल बुकिंग नि:शुल्क है।
    2.प्रत्येक उद्योजग को स्टाल लगाने हेतु 1टेबल व 2 कुर्सी मिलेगी।
  2. आप अपने प्रोडक्ट, डिसप्ले के साथ साथ बिक्री हेतु या बुकिंग हेतु रख सकते हैं।
  3. आप अपने व्यवसाय का बैनर लगा सकते हैं जिसकी साइज 2*3 फुट तक सीमित रखे।
  4. आप केटेलाग के साथ विजिटिंग कार्ड और मुल्य सूची (price list) जरूर रखे
  5. आपका स्टाल चार बजे तक सजावट के साथ तैयार हो जाना चाहिए।
  6. अपने स्टाल का सामान लाना व ले जाने के साथ ही उसकी निगरानी की पुरी जवाबदारी आपकी स्वयं की होंगी।
  7. प्रदर्शनी का समय शाम 5 बजे से रात के दस बजे तक रहेगा।इस दौरान नाश्ते की व्यवस्था रहेगी।
  8. सजावट के आधार पर, माहेश्वरी मंडल द्वारा पहले तीन स्टाल वालों को पुरस्कृत किया जायेगा।
    आशा है आप सभी इस अवसर का जरूर फायदा उठाकर अपने व्यवसाय की अभिवृद्धि करेंगे।
    विनीत
    श्री महेश सेवा समिती, खामगांव।