श्री महेश सेवा समिति की ओर से जय श्रीकृष्ण! 🙏

महेश वंदना

हे भगवान,

इस अज्ञान रुपी अंधकार को दूर करो, इस अहम को दूर करो, साथ  ही स्वाभिमान से जीने की शक्ति दो.

मुझे इतनी शक्ति दो की ना केवल अपने दुखों को दूर कर सकूँ, बल्कि अपने से दुखी व्यक्तियों की मदद कर सकूँ.

 

मुझे संतोष और धैर्य प्रदान करो, ताकि इन .पतवारों से अपनी जीवन नैय्या खे सकूँ

जय महेश.

विवाह सम्बन्ध समिति




समाज में वैवाहिक सम्बन्ध जोड़ना, दिन प्रतिदिन मुश्किल कार्य होता जा रहा है| जानकारी का आभाव, प्रत्येक के पास समय की कमी, संवादहीनता, इसके मूल कारन है| समिति इन कमोयों को अंशत: दूर करने हेतु कटिबद्ध है| समाज के अविवाहित युवक-युवतियों की जानकारी इकठ्ठा करना इसकी शुरुआत रहेंगी साथ ही सभी समज्बन्धुओ के सहयोग से उनके पास आये बायोडाटा, जो उनके हेतु उपयुक्त नहीं है, वे समिति को भेज सकते है ताकि समिति का डाटा-बेस बढ़ सके व् दुसरे समाज बंधुओ के काम आ सके|

आपसे निवेदन है की आपके यहाँ के विवाह योग्य युवक-युवती के बायोडाटा हमें भेजे, साथ ही आपके पास उपलब्ध रिश्तो के बायोडाटा भी हमें भेजने का कष्ट करे|

समिति के पास उपलब्ध बायोडाटा व सूचियों हेतु आप समिति के कार्यालय में संपर्क कर सकते है|